टीचर आईकन अवार्ड 2021 से नवाजें गए राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड के मुख्य शिक्षक संजीव कुमार 

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड के मुख्य टीचर शिक्षक संजीव कुमार को पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं अब डॉ यादवेन्द्र नाथ मैमोरियल ट्ररट (रजि.) वं उदघोष द्वारा देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर एक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम मे भी शिक्षक संजीव कुमार को टीचर्स आईकन अवार्ड से सम्मानित किया।

इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भारती फाउंडेशन वं शिक्षक विभाग शांति फाउंडेशन द्वारा राधाकृष्णन सम्मान 2021वं शैक्षिक आगाज द्वारा स्मार्ट टीचर 2021 सम्मान से अलंकृत किया गया था । गौरतलब है कि संजीव कुमार को संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जिला स्तर पर प्रथम स्थान तथा 2013-2014वं 2016-2017 व 2019-2020 में खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

शिक्षक संजीव कुमार ने अपनी पाठशाला को माॉडल रूप में तैयार किया है तथा इसी के साथ उनका राज्य स्तर तक पहुंचा कर मार्गदर्शन कर चुके हैं। अपनी पाठशाला के बच्चों का ड्रैस कोड बदल कर निजी स्कूलों की तरह बेहतर सुविधा अपनी पाठशाला में उपलब्ध करवाई है। इन्होंने अपनी पाठशाला में प्री नर्सरी कक्षा चला कर तथा बच्चों को माॉडल क्लास रूम वं खेलों की व्यवस्था की है तथा पाठशाला का नामांकन को बढ़ाया है ।

मुख्य शिक्षक ने सम्मानित करने वाली सभी संस्थाओं शांति फाउंडेशन शैक्षिक आगाज व उदघोष संस्थाओं का दिल से धन्यवाद किया है।

प्रधान राम कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ ज्वाली एसएमसी प्रधान अनीता देवी ग्राम पंचायत भलाड के प्रधान मंगल सिंह आदि ने कहा कि मुख्य शिक्षक संजीव कुमार कई बार राज्य स्तर तक खेलों एवं बच्चों का मार्गदर्शन कर चुके हैं।

इन्होंने जबसे कार्यभार संभाला है , पाठशाला का काफी सुधार किया है इनको मिले अवार्डों से इन्होंने शिक्षक समाज का नाम रोशन किया है इसके लिए ग्राम पंचायत भलाड प्रा॰शिक्षक संघ ज्वाली बहुत बहुत धन्यवाद देता है तथा इनके उज्वल भविष्य की कामना करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...