ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय काउंसलिंग का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 09 सितम्बर- राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की और से ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम के तहत छात्रों की दो दिवसीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें बैंकिंग और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र में टेªनिंग आरंभ की जा रही है। इसके तहत अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को एक निश्चित समय के लिए पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल वर्ष के छात्रों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आरम्भ किये जाने की मंशा तथा इन कार्यक्रमों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों से ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक बनाना है। इस काउंसलिंग सेशन में लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम से स्नेहा, फोकल स्किल के सहायक उपाध्यक्ष जितेंदर सिंह तथा ट्रेनर पंकज ठाकुर और तनिका उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...