जनबरी माह से रिक्त विद्युत उपमण्डल पांगी में बरिष्ठ अधिशासी अभियंता का पद।

--Advertisement--

Image

जनबरी माह से रिक्त है विद्युत उपमण्डल पांगी में बरिष्ठ अधिशासी अभियंता का पद। विभागीय कार्यो को करवाने के लिये करीब सात सौ किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चंबा जाना पड़ता हैं। बरिष्ठ अधिशासी विद्युत उपमण्डल की किलाड़ का कार्यभार अधिशासी अभियंता चंबा को दी गई है।

चम्बा- भूषण गुरुंग

पांगी में अधिकारी के न होने के कारण छोटे छोटे कार्यो के लिये भी चंबा जाना पड़ता है। जिसके कारण सरकार और बोर्ड के खजाने पर हजारों रुपयों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कर्मचारियों अधिकारियों के यात्रा भत्ता रहने का खर्चा देना पड़ता है।15 अक्टूबर के बाद साचपास दर्रा सरकारी तौर पर बन्द हो जाने के बाद आया जम्मू करीब सात सौ किलोमीटर और वाया कुल्लू करीब छह सौ किलोमीटर का सफर तय कर चंबा पहुचना पड़ता है।

पांगी में अधिशासी अभियंता के पद खाली होने से आम जनता के साथ विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसी के टीए बिल मेडिकल रिवर्समेंट बिल समेत कई छोटे छोटे कार्य समय पर नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।

स्थानीय लोगों को विजली सम्बन्धी कार्यो को करवाने में भी दिक्तो का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड द्वारा कोई मुरम्मत नया काम करवाना होतो उसकी फाइल को अपूर्वाल के लिये चंबा भेजना पड़ता या चंबा से अधिशासी अभियंता का इंतजार करना पड़ता है। सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है विजली की समस्या बढ़ने वाली है घाटी में विद्युत कट लगने शुरू हो गए हैं।

स्थानीय लोगों बिशन सिंह, परस राम दीवान चन्द, कांशी राम, गोपालचंद राजेन्द्र सिंह, हरीश चंद्र प्रकाश सिंह, देवीसिंह, बोधराज, चेंचल कुमारी, रीता कुमारी , भगतसिंह मेहर चन्द भगट्टू देवी, सन्तोषी, उषा कुमारी रीना देवी, केसर सिंह, जगत राम, प्रेम देई, जयंती कुमारी, आशा किरण, भुनेश्वर कर्मलाल का कहना है सरकार और विद्युत बोर्ड को दूरदराज के क्षेत्रों की कोई चिंता नहीं है।

करीब नौ महीने सेअधिशासी अभियंता का पद खाली पड़ा है किसी की नियुक्ति करने या जिम्मेदारी सौंपने के जगह करीब सात सौ किलोमीटर दूर चंबा के अधिशासी अभियंता को कमान सौंपी है। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरीऔर स्थानीय विधायक जियालाल कपूर से अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड के पद को भरने की मांग की।

पांगी बरिष्ठ आधीशासी अभियन्ता का खाली पद के बारे में सरकार और विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट के ध्यान में है कुछ सहायक अभियंताओं की प्रमोशन हो रही है। जिनकी प्रमोशन होगी उसमें से पांगी भेजा जाएगा।क्योंकि सर्दियों में चंबा से आने जाने में मुश्किल हो जाएगा। किसी सहायक अभियंता को बरिष्ठ अधिशासी अभियंता का कार्यभार नहीं दिया जाता है। राजीव ठाकुर अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड पांगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...