भर्ती होंगे 4787 प्री स्कूल टीचर, समग्र शिक्षा अभियान और स्टार प्रोजेक्ट से होगी भर्ती

--Advertisement--

Image

सरकार ने 987 पद बढ़ाए, समग्र शिक्षा अभियान और स्टार प्रोजेक्ट से होगी भर्ती, एनटीटी, डीएलएड और ईसीसीई को मिलेगी पात्रता, आंगनबाड़ी वर्कर्ज को प्रोमोशन कोटा देने की तैयारी, 15 सितंबर की बैठक में बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावन

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार 4787 प्री स्कूल टीचर यानी प्री नर्सरी टीचर भर्ती करेगी। पहले ये पद करीब 3800 थे, लेकिन अब समग्र शिक्षा अभियान के साथ स्टार प्रोजेक्ट के जरिए पद बढ़े हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिक्षा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से बैठक करनी है। यह बैठक 15 सितंबर को हो सकती है। प्री स्कूल टीचर के लिए सरकार ने एनटीटी, डीएलएड और ईसीसीई यानी अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स को पात्रता देने जा रही है।

शिक्षा विभाग की ओर से सचिवालय भेजे गए ड्राफ्ट में भी यही प्रावधान किए गए हैं। डीएलएड के साथ जेबीटी को इसमें जोड़ा जा सकता है, लेकिन इससे भी नया प्रावधान आंगनबाड़ी का है। प्रस्ताव है कि इन पदों के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को प्रोमोशन कोटा दिया जाए। इस पर फैसला लेने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ बैठक जरूरी है।

राज्य में वर्तमान में 18 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 26 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर तैनात हैं। इनको प्री नर्सरी टीचर में प्रोमोशन कोटा किस आधार पर दिया जाए, यह अभी तय होना है। वर्तमान में आंगनबाड़ी के लिए सिर्फ सुपरवाइजर की ही प्रोमोशन है, लेकिन प्री स्कूल टीचर के लिए जमा दो पास आंगनबाड़ी वर्करों को ट्रेनिंग और अनुभव के आधार पर प्रोमोशन कोटा मिलेगा। यह फार्मूला तय होने के बाद ही भर्ती शुरू होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...