मेजर विजय सिंह मनकोटिया बोले- 2022 का विधानसभा चुनाव शाहपुर से ही लडूंगा

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

पूर्व मंत्री एवं पूर्व सैनिक लीग के प्रदेश अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने अपने निवास स्थान तियारा में खुला ऐलान किया कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव शाहपुर क्षेत्र से लड़ेंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी से वापसी के लिए प्रस्ताव आया है, जिस पर शीघ्र विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में एकत्रित होना होगा। उन्होंने कहा दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय विपक्ष यानी कांग्रेस प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर नजर आ रही है।

शाहपुर में फोरलेन से पेश हो रही समस्या के बारे पूछे गए मनकोटिया ने बताया उन्होंने नेशनल हाईवे फोरलेन विभाग के निदेशक से दूरभाष पर बात की है तथा कि वह शीघ्र शाहपुर क्षेत्र का दौरा करके कोई ऐसा रास्ता निकालें कि शाहपुर के दुकानदारों व लोगों को उजाड़ीकरण का मुंह न देखना पड़े।

मनकोटिया ने बताया निदेशक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह एक या दो दिन में शाहपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। मनकोटिया ने चेतावनी दी है कि शाहपुर के बाशिंदों को किसी कीमत पर नहीं उजड़ने नहीं दिया जाएगा। वह पहले भी शाहपुर की जनता के साथ खड़े थे और आज भी उनके सुख दुख में खड़े हैं।

उन्होंने कहा वह शाहपुर से चुनाव लड़ेंगे और जनता का विश्वास जीतेगा। लंबे समय से जनता परेशान है, भाजपा कार्यकाल में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। जनता त्रस्त है, अब फोरलेन के नाम पर जनता परेशान है। ऐसे वक्त में वह कहीं नहीं जा रहे जनता के बीच में उनके साथ हैं और हर युद्ध को तैयार हैं। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...