कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड प्रशिक्षु अध्यापकों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दिनांक 4 सितंबर 2021 दिन शनिवार को बी.एड प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा शिक्षक दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया । जिसमें कांता कॉलेज की प्राचार्या डॉ० सुरभि अग्रवाल व समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा ।

बी०एड०प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा विद्या की देवी मां सरस्वती को द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में अध्यापक वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार की रंगारंग क्रियाएं शामिल रही । जिसमें पर्ची सिस्टम, सुई धागा, गुब्बारा फुलाना, म्यूजिकल चेयर,आदि गेम्स करवाई गई । जिसमें सभी अध्यापकों द्वारा भागीदारी ली गई ।

इसके अलावा प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा भी विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई । जिसमें शिक्षक दिवस से संबंधित कविता,गीत,शायरी तथा नृत्य किया गया और अध्यापकों को अपनी प्रस्तुतियों द्वारा सम्मानित किया ।

अंत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुरभि अग्रवाल द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक के महत्व के बारे में कुछ पंक्तियां कहकर प्रशिक्षु अध्यापकों को प्रेरित किया तथा टीचर की परिभाषा बताई कि किन-किन योग्यताओं से मिलकर एक अध्यापक संपूर्ण बनता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...