युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, 7 सितंबर को पहुंचे क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय मंडी

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी एस.आर. कपूर ने बताया कि आईटीआई ऑप्रेटर वर्कज के 150 पदों को भरने के लिए बेरोजगार पुरूष युवाओं के साक्षात्कार लिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटिड, नाहन रोड़, काला अम्ब जिला सिरमौर (हि.प्र.) द्वारा आईटीआई ओप्रेटर वर्कज के 150 पदों को भरने हेतु के लिए जाएंगे।

इसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आईटीआई इलैक्ट्रिकल, फीटर, वैल्डर रैफ्रिज़रेटर व एयर कंडीश्नर, टर्नर, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन तथा मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा पास होना चाहिए ।

इन पदों हेतु आयु सीमा 18-30 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है। कम्पनी द्वारा चयनित आवेदकों को 13000 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा ।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड की एक प्रति, दो पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 7 सितंबर को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय, मंडी (हि.प्र.) में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित हो सकते हैं । इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...