कांगड़ा: पूर्व कांग्रेस विधायक जगजीवन पाल को मारा थप्पड़, धक्का देकर गिराया

--Advertisement--

Image

पंचायत भवन के शिलान्यास का विरोध कर रहे पूर्व कांग्रेस विधायक जगजीवन पाल को एक व्यक्ति ने तमाचा जड़ दिया और उसके बाद धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में एक बार फिर सियासी हड़कंप मच गया है। मामला सबसे बड़े हलके सुलाह का है। कुछ दिन पहले यहां भेडू महादेव विकास खंड के तहत रडा पंचायत में पंचायत भवन का शिलान्यास होना था। जैसे ही वहां विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार पहुंचे, तो वहां पूर्व सीपीएस अपने समर्थकों सहित धरने पर बैठ गए । उनका कहना था कि इस शिलान्यास को कहीं और किया जाए।

रड़ा पंचायत के प्रधान-उपप्रधान व तीन वार्ड मेंबर कांग्रेस विचारधारा के है, वे भी पाल के समर्थन में रहे। खैर सुरक्षा के बीच परमार शिलान्यास के लिए चले गए। इसी बीच पीछे से पाल और परमार के समर्थकों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि किसी ने पीछे से पाल पर जोर का थप्पड जड दिया,जिससे वे नीचे गिर गए।

इस पर पाल ने परमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें सत्ता के नशे में चूर बताया, वहीं परमार ने कहा कि उन्हें किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस अब हमलावर हो गई है। वरिष्ठ नेता जीएस बाली ने इस मामले में भाजपा की सरकार को दोषी बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...