पार्किंग सुुविधा ना होने के कारण लोगों को कड़ी परेशानियों का करना पड़ रहा सामना

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के संघणी बाजार में पार्किंग सुुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोग यहां अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पर खड़ा कर देते हैं। इससे मार्ग में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

चम्बा से आने वाली अधिकतर बसें संघणी बस स्टेण्ड तक ही आती है और यहां से वापिस चम्बा जाती है गर्मियों के मौसम मे पधरी जोत को आने जाने वाले पर्यटकों को भी यहां जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ता है।इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासी संजू वीरू सिराजु मागरा सुदेश कुमार अशोक सुलेमान खान नीरज शर्मा रिशु कुमार सूरज आदि ने कहा कि संघणी बाजार में पार्किंग सुविधा नहीं होने से लोग गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा कर रहे हैं। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि संघणी में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। ताकि यहां पेश आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सके। वहीं ग्राम पंचायत भांदल के प्रधान बिट्टू कुमार ने बताया की संघणी बाजार मे पार्किंग की उचित सुविधा ना होने के कारण वाहन चालकों व लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस संबध मे विभाग से सुध लेने की मांग की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...