सड़क पर बैठे बेसहारा पशुओं को बचाने के चक्कर मे कार लुढ़की

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत आते क्षेत्र सीरा भरो से कुछ दूर बनखंडी की तरफ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 11.30 बजे के करीब एक इटिओस कार चंडीगढ़ से मैक्लोडगंज की तरफ जा रही थी जैसे ही ये बगलामुखी से कुछ मोड़ आगे गयी वहां सड़क पर बेसहारा पशु बैठे हुए थे| जिन को बचाने के लिए चालक ने स्टेरिंग तेज़ी से बाई तरफ घुमाया जिस से कार सड़क से लगभग 20-25 फुट नीचे लुढ़क गयी।

जिस वक़्त ये हादसा हुआ कार में चालक सहित एक सवारी मौजूद थी| हादसे में चालक को कोई चोट नहीं लगी है जबकि साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं| जिन्हें पहले इलाज के लिए देहरा हॉस्पिटल ले जाया गया तथा वहां से उन्हें टांडा हस्पताल रेफर कर दिया गया।

गनीमत ये रही की कार नीचे कुछ दूर जाकर झाड़ियों में अटक गयी वरना और नीचे लुढ़क जाती तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था हादसे में किसी जान का कोई नुक्सान नहीं हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...