राजधानी शिमला के देवनगर में पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थर, कई वाहन दबे

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश से भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है। बुधवार रात को विकासनगर-पंथाघाटी सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क किनारे पार्क 3 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। पहाड़ी से दरकी चट्टानों से 2 वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि एक और वाहन को भी नुक्सान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वाहनों में कोई सवार नहीं था। इससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

हादसा बुधवार रात अढ़ाई से तीन बजे के बीच का बताया जा रहा है। भूस्खलन होने की सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुबह होते ही प्रशासन ने मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया।

मलबा गिरने से कुछ समय के लिए रोड को वन-वे रखा गया था। प्रशासन ने लोगों से वाहन सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने की अपील की है ताकि भूस्खलन होने की स्थिति में वाहन सुरक्षित रह सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को क्वार्टर में ले गया दरिंदा…फिर जबरन किया गलत काम, अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

हिमखबर डेस्क रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (किन्नौर...

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जेसीबी चलाकर किया तालाब निर्माण का शुभारंभ

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक...