भटियात: पनियाले वाली माता मंदिर में पोषण अभियान चलाया गया

--Advertisement--

Image

आज जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार के निर्देशानुसार भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन की राष्ट्रीय स्वयंसेवी अनीता देवी की अगुवाई में भटियात ब्लॉक की ग्राम पंचायत खदेट के पनियाले वाली माता मंदिर में पोषण अभियान चलाया गया। इस मौके पर काफी तादाद में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवी अनीता देवी ने महिलाओं को एनीमिया अर्थात खून की कमी से निपटने के सुझाव दिए। अनीता देवी ने कहा खून की कमी आजकल एक विशेष समस्या है। इसको दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और आयरन की गोली लेते रहे। व्यायाम को नित्य प्रति अपनी दिनचर्या में शामिल करें ।

उन्होंने बताया कि पोषण माह पूरे सितंबर महीने में चलाया जाएगा। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की कमी से छुटकारा दिलाना है। नित्य प्रति व्यायाम के साथ फलों का सेवन करने से बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर पर विकसित होंगे।

अनीता देवी ने कहा इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन आगे भी होता रहेगा ताकि कुपोषण से छुटकारा पाया जा सके। अनीता देवी ने कहा गर्भवती महिलाओं में खून की कमी अर्थात एनीमिया एक विशेष समस्या है। इससे निपटने के लिए उन्हें आयरन की गोली खानी चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...