शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए इन 17 शिक्षकों को सम्‍मानित करेगी हिमाचल सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 17 शिक्षकों को हिमाचल प्रदेश सरकार सम्‍मानित करेगी। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर इन्‍हें सम्मानित किया जाएगा। इन में 14 शिक्षकों का चयन योग्‍यता व तय पैमाने के आधार पर किया गया है, जबकि तीन शिक्षकों का चयन सरकार की अनुशंसा पर हुआ है।

इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य जियालाल नेगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रेम लाल दुलटा, संजौली स्कूल के प्रवक्ता अजय कुमार, सोलन के बघेरी स्कूल के डीपीई सुमित सिंह, शिमला जिला के अरहाल स्कूल के पंकज शर्मा, सिरमौर जिला के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलाना घाट के विवेक कुमार, सोलन जिला के बरेच स्कूल के हरदेव शामिल हैं।

इसके अलावा ऊना जिला के बसाल स्कूल के सुभाष चंद, सोलन जिला के बरोटीवाला के सुरेंद्र पाल मेहता, मंडी जिला के खंडूना के इंद्रेश कुमार, बिलासपुर जिला के बलग का घाट स्कूल के संजीव कुमार, बीड़ बगेड़ा के सुरेश कुमार, केलंग स्कूल की सी अंगमों, कांगड़ा जिला के टिहरी स्कूल के राजेंद्र कुमार को अवार्ड मिलेगा।

इसके अलावा सरकार ने जिन नामों की अनुशंसा की है उनमें जिला कुल्‍लू के नग्‍गर स्‍कूल के शिक्षक धर्म चंद, मंडी जिला के डडोह स्‍कूल की शिक्ष‍िका कुंजन वर्मा और मंडी जिला के थुनाग स्‍कूल के शिक्षक इंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...