उपायुक्त ने किया बोशिया खेल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं देशभाल के साथ दिव्यांग जीवन में कठिन से कठिन चुनौती को पार कर सकते हैं। कृतिका कुल्हरी सोलन के कोठो स्थित मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी पुनर्वास केन्द्र ‘मानव मंदिर’ में बोशिया खेल के 07 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रही थीं।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि टोक्यो में वर्तमान में आयोजित की जा रही पैरालम्पिक खेलों में विश्व एवं भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर यह सिद्ध किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने बोशिया खेल के खिलाड़ियों ये आग्रह किया कि वे स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक आधार पर किसी से कम न समझें।

उन्होंने मानव मंदिर में मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और यहां इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा स्थापित सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

बोशिया खेल के इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 03 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर इण्डियन एसोसिएशन आॅफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल, सचिव विपुल गोयल, संस्था की प्ररेणा एवं संरक्षक उमा बाल्दी सहित अन्य सदस्य एवं बोशिया खिलाड़ी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...