हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में बजा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल, जानें पूरा शेड्यूल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत लाहौल-स्पीति के उदयपुर व केलांग उपमंडल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव होंगे।

वहीं काजा में जिला परिषद व चंबा के पांगी उपमंडल में ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के चुनाव होंगे। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 29 सितंबर को सुबह सात से तीन बजे तक होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान एक अक्तूबर को होगा। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

कब क्या होगा

आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 13,14 और 15 सितंबर को सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे।16 सितंबर को 2021 को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।18 सितंबर 2021 को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।

13 सितंबर या इससे पहले सभी मतदान केंद्रों की सूची जारी होगी। पहले चरण का मतदान 29 सितंबर को सुबह सात से तीन बजे तक होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान एक अक्तूबर को होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद प्रधानों-उपप्रधानों व वार्ड सदस्य का परिणाम जारी किया जाएगा।

जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती ब्लॉक दफ्तरों में चार अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे शुरू की जाएगी। वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। छह अक्तूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...