दुकानदार ने अपनी ही दुकान पर कार्यरत युवती की लूटी आवरू- मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज फिर पांवटा साहिब उपमंडल में दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। मामले में पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांवटा साहिब बाजार में संजय मल्होत्रा की दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान संजय ने उसे स्टोर से सामान लाने भेज दिया तथा वह पीछे से आकर उसने उसका मुंह बंद किया तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जब उसने इसका विरोध किया, तो दुकानदार संजय मल्होत्रा ने युवती को जान से मारने की धमकी दी तथा उसके पूरे परिवार को भी बर्बाद करने की धमकी दी। इस तरह उसने कई दिनों तक युवती से दुष्कर्म किया। एक दिन जब वह अपनी बहन के साथ बाजार जा रही थी, तो फिर संजय ने उसका पीछा किया तथा उसे परेशान किया। संजय से परेशान होकर यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई।

जिसके बाद संजय के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में विभिन्न धाराओं में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...