खबर वही जो करे असर: स्थानीय युवक मंडल ने शिनो देवी के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

--Advertisement--

Image

भलाड- शिवू ठाकुर

दाने-दाने को मोहताज भलाड गांव का एक गरीब परिवार शीर्षक हिम खबर मे छपी खबर का असर उस समय देखने को मिला जब धर्मशाला से एक समाजसेवी बड़का भाऊ टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। पर यह सिलसिला यही पर नहीं रुका।

जब सरकारों के वादे दम तोड़ते हुए नज़र आते हैं, वहीं समाज सेवक गरीबों के मसीहा बनकर सामने आते हैं| जी ऐसा ही कुछ देखने को मिला उपमंडल ज्वाली के भलाड गांव में। जब समाजसेवी बड़का भाऊ धर्मशाला टीम के बाद, स्थानीय युवक मंडल भी शिनो देवी की मदद के लिए आगे आया।

आज मंगलवार को स्थानीय युवक मंडल शिनो देवी के घर पहुंचा और उन्होंने जरूरतमंद शिनो देवी के परिवार को 2100 रूपए और चावल दिए। स्थानीय युवक मंडल के अध्यक्ष करण पगरोत्रा ने कहा कि पीड़ित परिवार के हर सुख-दुख में सहायता करने के लिए युवक मंडल उनके साथ खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि आर्थिक तंगी से जूझ रही शिनो देवी की मदद के लिए हाथ बढ़ने शुरू हो गए हैं। इस मौके पर करण पगरोत्रा,अर्जुन धीमान, कृष्णा धीमान, नब्बू जरियाल, अभे जरियाल, सुमित आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...