उपायुक्त ने जिम में स्थापित आधुनिक उपकरणों का किया निरीक्षण

--Advertisement--

Image

छात्रों के लिए तीन सौ और अन्यों के लिए पांच सौ रुपए होगी मासिक फीस

चंबा 27 अगस्त- भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने आज युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से एतिहासिक चौगान के समीप स्थित बहुउद्देशीय जिम में लगभग 8 लाख रुपए की लागत से स्थापित नए आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिम में खेल परिषद द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार आधुनिक उपकरणों को स्थापित किया गया है। जिससे शहर में युवाओं को व्यायाम की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस जिम में महिलाओं के लिए अलग से व्यायाम की व्यवस्था प्रदान की गई है । जिला में खेल परिषद इस तरह की सुविधाओं को प्रदान करने के लिए प्रयासरत है । ताकि युवा सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़े और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अपने आप स्वास्थ्य और फिट रखें।

उपायुक्त ने कहा कि प्राय: यह भी देखा गया है कि जो युवा खेलकूद व व्यायाम संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हैं उनमें नशे के तरफ झुकाव कम रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिम में विद्यार्थियों के लिए फीस तीन सौ रुपए मासिक, जबकि अन्यों के लिए पांच सौ रुपए मासिक रहेगी।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी चंबा प्रदीप धीमान ने बताया कि अब जिम में युवक व युवतियां दोनों ही शारीरिक फिटनेस के लिए आधुनिक उपकरणों के जरिए व्यायाम कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिम में आधुनिक उपकरणों के जरिए शारीरिक कसरत की सुविधा सुबह व शाम उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने शहर के युवाओं से विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...