देवभूमि हुई शर्मसार: गोवंश के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा था व्यक्ति, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

सोलन जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही क्रूर मामला सामने आया है। यहां पे एक बेजुबान गोवंश के साथ दुराचार करने के आरोप में एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामला जिले के दाड़लाघाट से रिपोर्ट किया गया है। पुलिस ने पशु का मेडिकल करवाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, आरोपी को गोवंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया है। अब आरोपी के खिलाफ इस संबंध में पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध और पशु क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पशु चिकित्सक से गोवंश का मेडिकल भी करवाया जाएगा। आरोपी व्यक्ति पेशे से किसान है।

एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने आगे बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में दर्ज करवाया है, जिसमें बताया गया है कि जहां उन्होंने अपना पशु बांधा था, वह रात को वहां नहीं पाया गया। जब ओबरे में जा कर देखा तो पाया कि दोषी व्यक्ति गौवंश से अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा है।

इसकी सूचना शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी व्यक्ति का मेडिकल भी करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...