बड़ी खबरः जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 817 का टाइपिंग टेस्ट स्थगित

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 817 के टाइपिंग स्किल टेस्ट को स्थगित कर दिया है। यह टेस्ट आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 27 अगस्त से 5 सितंबर तक निर्धारित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 817 के टाइपिंग स्किल टेस्ट को स्थगित किया है। मामला कोर्ट में चले जाने के चलते हाईकोर्ट ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के पदों को भरने की प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया है। इसके चलते हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने टाइपिंग स्किल टेस्ट को स्थगित कर दिया है।

बता दें कि रेगुलर और अनुबंध आधार पर जूनियर ऑफिस आईटी पोस्ट कोड 817 के 1,867 पदों को भरने के लिए 21 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 1,07,878 अभ्यर्थी परीक्षा में अपेयर हुए थे। इसके बाद एक जुलाई को रिजल्ट घोषित किया था। इसमें 19 हजार 024 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए सफल घोषित किए थे। टाइपिंग टेस्ट 14 जुलाई से 18 सितंबर तक आयोजित होना है। इसकी पुष्टि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...