शाहपुर के बाशिंदों को स्वीकार नहीं फोरलेन का प्लान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

पठानकोट-मंडी फोरलेन के मौजूदा प्रारूप का शाहपुर के लोगों ने विरोध किया है। फोरलेन के लिए शाहपुर में चिह्नित भूमि के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। वीरवार को क्षेत्र के लोगों ने इसके विरोध में एसडीएम शाहपुर को ज्ञापन सौंपा।

लोगों का कहना है कि फोरलेन परियोजना के लिए मौजूदा सड़क के एक तरफ अधिक भूमि अधिग्रहण करने का निर्णय न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि इससे न केवल कुछ लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा, अपितु उनका व्यापार भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फोरलेन निर्माण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए।

उनका कहा है कि यदि मौजूदा सड़क जो लगभग 30 मीटर है, उसी में यह निर्माण किया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। वहीं फ्लाई ओवर या बाईपास की व्यवस्था भी बनाई जा सकती है। इससे न तो शाहपुर कस्बा उजड़ेगा और लोग भी कम ही प्रभावित होंगे।

शाहपुर के पूर्व प्रधान अजय पंकिल ने कहा कि वह विकास के विरोधी नहीं हैं परंतु फोरलेन निर्माण के दौरान लोगों को कम नुकसान झेलना पड़े, यह बात सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अरसे से शाहपुर के लोगों को आश्वस्त किया जाता रहा है कि फोरलेन निर्माण के समय किसी का न तो निर्माण गिरेगा और न ही किसी को विस्थापित होना पड़ेगा। परंतु अब स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि परियोजना के तहत शाहपुर में प्रस्तावित प्रारूप पर पुनर्विचार किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीणों में कमल, मेघनाथ शर्मा, मोहिद्र शर्मा, आशीष पटियाल, जितेंद्र महाजन, रामस्वरूप शांडिल, सुनील वर्मा, अश्वनी चौधरी, नवनीत शर्मा, कमल कौशल, जोधा राम, संदीप शांडिल, राकेश चौहान, क्रांति अवस्थी, संजीव कौशल, जगदीश, आशीष कौशल, शानू कौशल, हरीश महाजन, विपुल महाजन, मनोज चौधरी, संजय शर्मा, अजय महाजन, रविद्र तथा महेंद्र शर्मा शामिल थे।

एसडीएम शाहपुर डा. मुरारी लाल के बोल

क्षेत्र के लोगों की मांग को शीघ्र ही उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनकी मांग के अनुसार कार्य हो सके।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...