
शाहपुर- नितिश पठानियां
केवल सिंह पठानिया को करोना काल के पहले लॉकडॉन,दूसरे लॉक डॉन,में धार कंडी क्षेत्र की जनता के दुःख में धार कंडी क्षेत्र की जनता के बीच रहे और धार कंडी क्षेत्र की जनता को मास्क सेनेटाइजर, खाने के लिए राशन बांटा ओर अस्पताल में मदद करने के लिए शाल टोपी पहनाकर स्वागत किया।
धारकंडी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि आज धारकंडी क्षेत्र की जनता ने शाहपुर के कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया को धार कंडी क्षेत्र की जनता को करोना काल के लॉक डॉन के दौरान पठानिया ने जनता को समय समय पर मास्क ,सेनेटाइजर,खाने पीने के लिए राशन बांटा,ओर आपदा में हर सम्भव सहायता करने के लिए सम्मानित किया।
निर्मल सिंह ने कहा कि शाहपुर हल्के के लिए 35 सालो के बाद हम्हे केवल सिंह पठानिया एक ऐसा कांग्रेस नेता मिला है जो जनता के हितों की बात करता है।ओर जनता के हर दुख सुख में जनता के बीच जा कर उनकी मदद करता है।ओर शाहपुर हल्के की पीड़ा को समझते है।
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इतना मान सम्मान देने के लिए धारकंडी क्षेत्र की जनता का तहदिल से धन्यवाद किया और कोटि कोटि प्रणाम किया। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास पर विसवास करती है।न कि जातपात ओर झूठ बोल कर जनता को गुमराह नही करती है।आज तक विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के अंदर अगर विकास किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है।
पठानिया ने शाहपुर की मंत्री के सर्स मुंडवाने से कुछ नही होता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया की पठानिया ने कहा कि मंत्री को जनता की भावनाओ से न खेल कर उनकी समस्या को हल करनी चाहिए थी।लेकिन मंत्री ने धारकंडी क्षेत्र के युवाओं का अपमान किया है।बो धार कंडी क्षेत्र की जनता अब सहन नही करेगी।पठानिया ने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही धार कंडी क्षेत्र के साथ साथ शाहपुर हल्के में विकास को चार चांद लगाए जाएंगे।ओर धार कंडी क्षेत्र के इलाके को विकास के साथ जोड़ा जाएगा और युवाओं को रोजगार के अबसर पैदा किये जायेंगे।
जिससे जनता को लगे कि जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई है बो बिल्कुल जनता के हितों के लिए बनाई है।पठानिया ने कहा कि आज अगर इस बक्त धार कंडी क्षेत्र के बोह ,रुलेहड़,लाहड़ी, करेरी,सुखुघाट में भारी बारिश के कारण इस संकट की घड़ी में भाजपा सरकार सिर्फ नाम मात्र ही मदद कर पाई।लेकिन धार कंडी क्षेत्र आपदा में प्रभावित लोगों को 2022 में कांग्रेस सरकार के बनते ही इनको न्याय दिलवाया जाएगा।
इस अबसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल सिंह, कैप्टन तरसेम सिंह, कैप्टन जगदीश चंद्, कैप्टन करतार चंद, विजय महाजन,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, नितिन शर्मा ,कैप्टन रविंद्र शर्मा, करतार उप प्रधान ,प्रधान सपना देवी बोह, बाल कृष्ण शर्मा ,उप प्रधान पप्पू राम ,उपप्रधान रजिंदर शर्मा, उप प्रधान नंदलाल ,सूबेदार शमशेर सिंह, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य, कुसुम लता , सुमना देवी पंचायत समिति सदस्य ,प्रेमिका देवी वार्ड पंच, अक्षय कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ,शशी पाल शर्मा ,जयकरण ,प्रकाश चंद वार्ड पंच, पवन पठानिया ,वरयाम सिंह सोशल मीडिया सह प्रभारी, सुरेश कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, ऋषि शर्मा सोशल मीडिया सह प्रभारी, देशराज ,सुभाष सैनी ,अनुराग शर्मा, अजय कुमार ,धारकंडी क्षेत्र की माताएं बहने बुजुर्ग और युवा साथी मौजूद थे।
