रेव पार्टियों के लिए हिमाचल से अमृतसर भेजी जा रही 24.5 किलो चरस पठानकोट में पकड़ी, तीन धरे

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

हिमाचल के चंबा जिला से पंजाब के लिए कैंटर में 24.5 किलोग्राम चरस सप्लाई की जा रही थी। इस चरस की खेप को अमृतसर स्थित वेरका चौक पर डिलीवर किया जाना था। जहां से इस चरस को पंजाब में होने वाली रेव पार्टियों में सप्लाई किया जाना था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पठानकोट टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर इस चरस की बड़ी खेप का भंडाफोड़ कर दिया।

टीम ने चालक और उसके सहयोगी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने उनसे पूछताछ के बाद एक अन्य अमृतसर के युवक को भी 61 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में ही आरोपियों ने बताया कि इस चरस का उपयोग रेव पार्टियों में होना था। इस पूरे कन्साइनमेंट को अमृतसर स्थित वेरका चौक पर डिलीवर किया जाना था।

आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान नजीर मोहम्मद और एमडी रफी के तौर पर हुई है। वहीं अमृतसर से पकड़े गए युवक का नाम राहुल उप्पल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार NCB को सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के चंबा से चरस की एक बड़ी कनसाइनमेंट अमृतसर आ रही है। सूचना मिलने के बाद एनसीवी ने पठानकोट टोल पलाज़ा
के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पठानकोट की तरफ से नीले रंग के कैंटर को आते हुए देखा। टीम ने कैंटर की जांच की तो उसमें से 24.500 किलोग्राम चरस मिली।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि चरस को पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस ने अमृतसर के युवक को भी हिरासत में लिया। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि हिमाचल में बैठा एक स्मगलर पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करता है। हिमाचल से अन्य राज्यों को भी यह चरस सप्लाई होती है। पुलिस ने सूचना के बाद अमृतसर के ही राहुल उप्पल नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिसने इस कन्साइनमेंट को रिसीव करना था। पुलिस मामले में आगामी जांच कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...