ज्वालामुखी अंब पठियार पंचायत के बुजुर्ग दंपति के मसीहा बने डीसी कांगड़ा पंहुचाई पक्के मकान के लिए राहत राशी

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी अंब पठियार पंचायत के बुजुर्ग दंपति के मसीहा बने डीसी कांगड़ा पंहुचाई पक्के मकान के लिए राहत राशी, डीसी कांगड़ा ने मामला ध्यान में आते ही भिजवाई स्वीकृत डेढ लाख राशी,पंचायत प्रधान उपप्रधान बुजुर्ग मिलाप चंद के घर पंहुचे स्वीकृति राशी का पत्र लेकर,मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनेगा बुजुर्ग दंपति का आशियाना

ज्वालामुखी, शीतल शर्मा

जीवन के अंतिम पडाव पर पंहुचे बुजुर्ग दंपति जो कि ज्वालामुखी अंबपठियार पंचायत में वर्षों से कच्चे मकान में रहे थे और पक्के मकान की आस छोड चुके थे . ऐसे में जिला कांगड़ा के डीसी डा. निपुण जिंदल के ध्यान में यह मामला आया कि अंब पठियार पंचायत के बुजुर्ग दंपति मिलाप चंद पत्नी विमला देवी का सरकार की आवास योजना का लाभ नही मिला है. तो उन्होने इस मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इस परिवार को डाला गया है लेकिन किन्ही कारणों से उनका पक्का घर नही बन पाया तो कच्चे घर की हालत को देखते हुए निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार की अन्य मुख्यमंत्री आवास योजना जिसमें डेढ लाख रुपए की राशी पक्के मकान के लिए दी जाती है उसका प्रावधान है।

उस योजना में इस परिवार को डाला गया और जरुरतमंद परिवार तक जिला प्रशासन की ओर से पक्के मकान के लिए स्वीकृत की गई राशी जो कि नियमानुसार मिलेगी उसका स्वीकृति पत्र पंचायत को पंहुचा दिया है।

पंचायत प्रधान सुमनलता, उपप्रधान संजय कुमार, सचिव अजय कुमार ने बुजुर्ग दंपति मिलाप चंद के घर जाकर के उन्हे जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया पक्के मकान के लिए स्वीकृत राशी का पत्र दिया और कार्य शुरु करने के लिए पंचायत के ओर से कहा गया ताकि जल्द से जल्द इस बुजुर्ग परिवार को पक्का आशियाना मिल सके।

गौरतलब है कि मिलाप चंद और उनकी पत्नी बिमला देवी बांस की टोकरी बनाकर अपना भरण पोषण करते हैं उनके घर में सिर्फ वही दो रहते हैं। लेकिन मंदिर बंद होने की बजह से टोकरी भी नही बिक रही है। घर कच्चा है बारिश में डर लगता है हर बक्त की कहीं गिर गया तो सर से छत भी छिन जाएगी। इसी डर से घर के बाहर विस्तर लगाकर भी सोना पडता है।

कई वर्ष पहले स्थानीय युवक सुनील ने उनकी मदद की है कि कई बार उनकी समस्या को उसने अफसरों व स्थानीय पंचों के ध्यान में लाया लेकिन आज दिन तक कोई मदद नही हुई। बुढापे में चलने को भी असमर्थ हैं।

वहीं बुजुर्ग मिलाप चंद सहायता राशी मिलने के बाद बोले की डीसी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल उनके लिए किसी मसीहा से कम नही है उनकी बदौलत पक्का घर मिल पाया है उनका आभार व्यक्त करते हैं।

अंब पठियार के बुजुर्ग मिलाप चंद को जिला प्रशाशन ने जारी की राशी

जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिदंल ने इस सदर्भ में बताया कि अंम्ब पठियार पंचायत के बुजुर्ग दंपति मिलाप चंद का मामला उनके ध्यान में आया था उन्हे जिला प्रशासन की ओर से पक्के घर के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत डेढ लाख की राशी स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही इस परिवार का पक्का घर बन जाएगा जिला प्रशासन की ओर से जो भी मदद होगी वह बुजुर्ग परिवार की वह की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...