पहाड़ से दरकी बड़ी चट्टान, पूर्व विधायक का मकान आया चपेट में

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है। अब राजधानी शिमला में एक पहाड़ी से एक चट्टान के दरकने से पूर्व विधायक के मकान को नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। बीती रात करीब दो बजे हीरानगर के हथिनी धार क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से एक बड़ी चट्टान गिरकर सड़क पर आ गई।

इससे साथ लगते पूर्व एमएलए बलदेव शर्मा के मकान को नुकसान पहुंचा है। चट्टान मकान के बाहर सुरक्षा दीवार पर जा गिरी। इससे सुरक्षा दीवार, पिलर, मकान का छज्जा व नींव हिल गई है। मकान में रह रहे करीब 15 परिवारों के लिए खतरा पैदा हो गया है। अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।

पहाड़ी पर बना पानी का टैंक भी गिर सकता है। वहीं, भूस्खलन के बाद हीरानगर-टुटू संपर्क मार्ग बंद हो गया। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन वाली जगह के पास मकान बनाने के लिए खुदाई का काम चला हुआ था, जिसकी वजह से पहाड़ी दरक गई।

लोक निर्माण विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। सड़क बहाली का काम चल रहा है। उधर, बालूगंज चैक पर भी सड़क पर दरारें आ गई हैं। स्थानीय पार्षद किरण बावा ने कहा कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। सड़क कभी भी ढह सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...