सुजानपुर में आधी रात को घर से भागा युवक, ब्यास में छलांग लगाकर दे दी जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

सोने के बहाने घर के पिछले दरवाजे से भागे एक युवक ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पुल के ऊपर से युवक के कपड़े, फोन एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुजानपुर की पंचायत दाडला का 22 वर्षीय युवक, जो शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था, रविवार देर रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गया और घर के पिछले दरवाजे से भागकर सीहोर पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगा दी।

इस घटना की जानकारी सोमवार प्रात: लगी, जब प्रात: भ्रमण के लिए लोग पुल के ऊपर से जा रहे थे तो वहां पर युवक के कपड़े और फोन पढ़ा हुआ दिखाई पड़ा।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतपाल शर्मा और उनकी टीम ने निरीक्षण का कार्य शुरू करते हुए बताया कि पुल के ऊपर से युवक के कपड़े और फोन बरामद हुआ है। ये कपड़े उसी युवक के हैं, इस संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस पुल के आसपास होटल एवं अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...