कांगड़ा में अंतराष्ट्रीय हॉकी मैदान के निर्माण को लेकर हॉकी कांगड़ा ने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा हलके में हॉकी कांगड़ा ने अंतराष्ट्रीय मैदान के लिए चिन्हित की 60 एकड़ जमीन, जमीन के कागज भी अनुराग ठाकुर को दिये, हॉकी इंडिया भी कांगड़ा में अंतराष्ट्रीय हॉकी मैदान के निर्माण के लिए हॉकी कांगड़ा को दे चुका है हरी झंडी

व्यूरो, रिपोर्ट 

कांगड़ा हॉकी द्वारा कांगड़ा जिले में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुये केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से धर्मशाला में मिला व कांगड़ा जिले में अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के निर्माण को लेकर अनुराग ठाकुर को ज्ञापन भी दिया।

हॉकी कांगड़ा के जिलाध्यक्ष डा राजेश शर्मा की अगुवाई में हॉकी कांगड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में केन्द्रीय खेल मंत्री को पूरी योजना भी बताई कि हॉकी कांगड़ा किस स्थान पर अंतराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान बनाना चाहती है।

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉकी कांगड़ा की इस मुहिम का समर्थन करते हुये कहा कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से जिला कांगड़ा को अंतराष्ट्रीय पहचान मिली है परन्तु अब हॉकी के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम की मुहिम सिरे चढ़ती है तो जिला कांगड़ा को और पहचन मिलेगी।

उन्होने हॉकी कांगड़ा द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर शीघ्र मंजूरी देने का भी आश्वासन दिया कि खेल विभाग इस योजना को पूरी करने में हर संभव मदद करेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से क्रिकेट का स्तर जहां काफी बढ़ा है वही कांगड़ा जिले के साथ साथ प्रदेश के कई खिलाड़ियों को भी अंतराष्ट्रीय पहचान मिली है।

उन्होने कहा कि हॉकी कांगड़ा के प्रयास प्रशसनीय है और इससे प्रदेश को ही फायदा होगा। अनुराग ठाकुर से मिलने के बाद हॉकी कांगड़ा के अध्यक्ष डा राजेश शर्मा, महासचिव सतिन्द्र त्रेहन व प्रैस सचिव रितेश ग्रोवर ने बताया कि कांगड़ा जिले के कांगड़ा में हलके में ही लगभग 60 एकड़ जमीन हॉकी कांगड़ा ने सही पाई व यह सारी जमीन सरकारी है।

उन्होने बताया कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान को लेकर हॉकी कांगड़ा ने कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में कई जगह का भी आकलन भी किया परन्तु मौसम व अन्य अंतराष्ट्रीय मापदंड (एयरपोर्ट व 5 स्टार होटल) पूरे नही हो रहे थे जिसके कारण कांगड़ा हलके में ही जमीन का चुनाव किया गया है।

उन्होने बताया कि केन्द्रीय मंत्री को राजस्व विभाग के कागज भी दे दिये गये है और अनुराग ठाकुर का इस अंतराष्ट्रीय मैदान को लेकर पूरा समर्थन भी मिला है। डा राजेश शर्मा ने बताया कि हॉकी कांगड़ा ने अंतराष्ट्रीय मैदान के लिए एक टीम का भी गठन किया था जो कि मैदान को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी।

उन्होने बताया कि उसी रिपोर्ट के आधार पर ही कांगड़ा में अंतराष्ट्रीय हॉकी मैदान को हॉकी कांगड़ा ने मंजूर कर इसे खेल विभाग को दिया है। उन्होने बताया कि हॉकी इंडिया ने भी अंतराष्ट्रीय मैदान के निर्माण के लिए हामी भरी हुई है और खेल मंत्रलय से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे हॉकी कांगड़ा के दलीप,पंकज, दवेन्द्र नन्ना, सुधीर हैप्पी, अमन, अक्षय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अब प्रदेश सरकार से मिलेगा हॉकी कांगड़ा का प्रतिनिधिमंडल

डा राजेश शर्मा ने बताया कि हॉकी कांगड़ा प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश सरकार से मिलेगा और अंतराष्ट्रीय हॉकी मैदान को लेकर ज्ञापन देगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानियां को भी चयनित की गई जमीन का दौरा करावा आगामी कार्यवाही को आगे बढ़ाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...