रक्षाबंधन के दिन भूखे प्यासे क्रमिक अनशन पर बैठे रहे मृतक कर्मियों के आश्रित

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

आज करुणामूलक संघ का क्रमिक अनशन का 24 वां दिन बीत गया लगातार 24 दिन से करुणामूलक परिवार क्रमिक भूख हड़ताल पर है पर सरकार द्वारा न इनकी कोई सुध बुध नही ली गयी है न कोई मंत्री न कोई प्रशासनिक अधिकारी मिलने आया है।

आज रक्षाबंधन के दिन भी ये करुणामूलक परिवार भरी बरसात में शिमला में काली बाड़ी के समीप बर्षाशालिका में बैठे हुए है रोज इनको भारी बारिश में पानी में सोना पड़ता है क्योंकि बर्षाशालिका बारिश के समय पानी से भर जाती है, पर सरकार के कानों में अभी जूं तक नही रेंगी है हालांकि से परिवार 15-20 सालों से पीड़ित है व नोकरि का इंतज़ार करते करते इनकी आधी उमर बीत चुकी है,

माना जाता है व तथ्य है की रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है पर आज के दिन इन आश्रितों के घर सुने पड़े हैँ बहनो को बिन राखी पहनाये घर लौटना पड़ा, क्योकि इनके भाई क्रमिक भूख हड़ताल पर भूखे प्यासे शिमला में बैठे हुए है , इन्होंने मन बना लिया है कि लौटेंगे तो नोकरि सहित लौटेंगे अन्यथा भूख हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलेगी,।

इन परिवारों की हालत इतनी दयनीय हैँ की इनके घर मे कोई क़माने वाला नहीं है व आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है की भगवान इतने अच्छे दिन किसी को ना दिखाए की त्यौहार के पर्व पर कोई परिवार घर से दूर वर्षाशालिका मे बैठे।

अजय कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया हैँ की करुणामूलक परिवारों को one time settelmemt, 24 अगस्त आगामी केबिनेट मे दी जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...