इंदौरा: बिस्‍तर पर बच्‍चों के साथ सो रही महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

इंदौरा- शम्मी धीमान 

उपमंडल इंदौरा के तहत आती ग्राम पंचायत भोग्रवां के गांव मलाल में बिस्‍तर पर सो रही एक महिला को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से संजना पत्‍नी संजू कुमार की हालत खराब हो गई। परिवार के सदस्‍यों ने बताया कि घटना करीब सुबह 4:30 बजे की है, जब महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी तो सांप बिस्तर पर पहुंच गया व महिला को डस लिया।

जैसे ही उसकी नींद खुली तो उसने सांप को देखा जो उसके कंधे के साथ बिल्कुल चिपक गया था, जिसे देख वह घबरा गई। उसने सांप को कंधे से निकाल नीचे फेंक दिया व परिवार के सदस्‍यों को जगाया।

इसके उपरांत वह तुरंत उसे स्थानीय डाक्टर के पास लेकर गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्‍पताल इंदौरा भेजा गया। अस्‍पताल में महिला का उपचार चल रहा है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्वजन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि महिला जल्दी ठीक हो जाए।

इन दिनों जिले भर में सांप के डसने की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं। बरसात के मौसम में अकसर सांप के डसने के मामलों में बढ़ोतरी हो जाती है। इस दौरान ज्‍यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। भोग्रवां की महिला को सांप के डसने की घटना तड़के सुबह की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...