सिर मुंडवाने से कुछ नहीं होता, सरकार से प्यार से बात करनी पड़ती है : सरवीण चौधरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

सिर मुंडवाने से कुछ नहीं होता बल्कि सरकार से प्यार से बात करनी पड़ती है। यह प्रतिक्रिया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र की कुछ पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा बरनेट-घेरा सड़क के लिए सिर मुंडवाने की घटना पर व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि चड़ी-घेरा सड़क का ऑनलाइन टैंडर लगा दिया गया है। बरनेट के कुछ लोगों की मंशा राजनीति करने की रही है। घेरा सड़क में तीन जगहों पर लोक निर्माण विभाग का काम चल रहा है। उससे आगे घेरा वाली सड़क पूरी तरह से वॉशआऊट हो चुकी है। खड्ड में पानी कम होने पर काम करवाया जाएगा। चड़ी-घेरा सड़क का 72.43 लाख रुपए का ऑनलाइन टैंडर 16 अगस्त को लगा दिया गया है।

सरवीण चौधरी ने कहा कि लोग बहकावे में न आएं, सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। सरवीण ने आरोप लगाया कि बरनेट के कुछ लोगों की मंशा राजनीति करने और करवाने की रहती है, उनको बताना चाहती हूं कि सिर मुंडवाने से कुछ नहीं होता, सरकार से प्यार से बात करने से काम होता है।

बरनेट-घेरा सड़क मार्ग को लेकर उन्होंने कहा कि 5 मार्च, 2015 को उन्होंने यह मामला फाेरैस्ट क्लीयरैंस हेतु भेजा था, उनके प्रयासों से कंजरवेटर ऑफ फाेरैस्ट ने 31 जनवरी, 2016 को ज्वाइंट इंस्पैक्शन की थी। इस मामले में राजनीति करने वालों को बताना चाहती हूं कि मैं वर्ष 2015-16 से इस कार्य में लगी हुई हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...