दर्दनाक हादसा़ : स्कूटी-ट्रक की भिड़ंत, मामा-भांजे की मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल 

कांगड़ा जिला में एक सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत हो गई। थाना प्रभारी भवारना संदीप गौतम ने बताया कि दरंग में एक स्कूटी व ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को माैके से ले भागा जिसे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नगरोटा बगवां में गिरफ्तार कर लिया।

शुभम (7) निवासी धनेटा को उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम पालमपुर में करवाया गया।

बच्चे के मामा बलदेव सिंह (30) निवासी जदरांगल को रात्रि उपचार के लिए डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने धारा 279, 337, 304-ए व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...