दो चेहरे की है भाजपा सरकार -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कहा की यह भाजपा की लोगों के प्रति गैर ज़िम्मेदार रवैये को दर्शाता है। पूरा विश्व जानता है की हम किस प्रकार की महामारी से लड़ रहे है और भाजपा लोगों को बुला बुला कर कोरोना के लिए बनाये गये दिशानिर्देशों का स्वयं ही अवहेलना कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की जो सरकार अपने बनाये हुये नियमों पर नहीं चलती है वो लोगों के सुझावों और परामर्शों को तो बिलकुल भी अहमियत नहीं देगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुये कहा की जब से भाजपा सत्ता में आई है यही देखने को मिल रहा है और यही भाजपा का असली चेहरा है।आज रसोई गैस का दाम 1000 के पार हो गया है ,बिजली महंगी हो गई है ,डिपुओंमें घटिया राशन लोगों को मिल रहा है और भाजपा लोगों का आशीर्वाद लेने पहुंची है कि हमें आशीर्वाद दो की हम आप को इस से भी बद्तर हालात में डाल सके।

प्रवक्ता ने आगे कहा की भाजपा दो चेहरे वाली पार्टी है। जो कहती कुछ है और करती कुछ है।आज वे समझ गए हैं कि लोगों के दिल-दिमाग में उनके लिए नफरत है, तभी वे लोगों को आकर्षित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते नजर आते हैं।

किरण धांटा ने कहा कि आज के लोग समझदार हैं और वे अपना भला-बुरा जानते हैं और इसका इसका असर आने वाले चुनावों में साफ तौर पर दिखेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...