प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक संजय रतन बोले आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

--Advertisement--

Image

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ज्वालामुखी कांग्रेस ने किए पुष्प अर्पित

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

आधुनिक भारत के निर्माता, देश में सूचना व कंप्यूटर क्रान्ति के जनक, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलवाने वाले, पंचायती राज को धरातल पर मजबूती प्रदान करने वाले ,भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक संजय रतन की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी, पार्षद विमल शर्मा, नीरज शर्मा सादिक मोहम्मद, दिव्यांशु भूषण, सुरेंद्र काकू वह दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया।

इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष में भैरव मंदिर मार्ग पर पौधारोपण भी किया गया। पूर्व विधायक संजय रतन की मौजूदगी में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के एक दर्जन लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए ।

पूर्व विधायक संजय रतन ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। पार्टी को एकजुटता के साथ मजबूती दी जाएगी और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखा जाएगा ताकि जनता आंकलन करें की क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस का साथ जरूरी है तभी क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...