चंडीगढ़ में अनुराग ठाकुर के काफिले का विरोध करने वाली औरत की मारपीट अमानवीय घटना

--Advertisement--

Image

श्री आनंदपुर साहिब की धरती से दिल्ली के लिए चढूनी की अगुवाई में रवाना हुआ काफिला, चढूनी ने कहा कि राजनीति में बदलाव की जरूरत किसान मजदूर आगे आकर 2022 का चुनाव लड़े

कीरतपुर साहिब सुभाष

किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के लिए आनंदपुर साहिब की धरती से एक बड़ा काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इस सबंध में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कीरतपुर साहिब में पहुंचे। किसान यूनियन श्री अनंदपुर साहिब ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर चढूनी ने बताया कि किसान आंदोलन को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा काफिला श्री आनंदपुर साहिब की धरती से दिल्ली की ओर रवाना होगा।

जिसमें भारी संख्या में किसान मजदूर हिस्सा लेंगे , क्योंकि दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए किसान कई महीनों तक अपने घर भी नहीं पहुंच पा रहे। इस काफिले को ले जाने का मुख्य उद्देश्य यह है के उनको हौसला हो जाए के किसान आंदोलन कभी भी ठंडा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति गंदी हो चुकी है। अब बदलाव की जरूरत है। बात पंजाब की जाए तो 2022 में पंचायत सदस्यों में से लोगों को चुनकर अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ना चाहिए । किसान मजदूरों के दम पर ही सरकार निर्भर है। अगर हम चाहे तो अपनी सरकार बना कर इस गंदी राजनीति को साफ कर सकते हैं ।

चंडीगढ़ में अनुराग ठाकुर के काफिले का विरोध करने वाली औरत की मारपीट के बारे में उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है कि औरत की चोटी खींच कर उसका अपमान किया गया है। एक तरफ तो भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दे रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों के साथ साथ आम जनता को कीड़ा मकोड़ा समझ रही है । जो कि पूरी तरह से अमानवीय है।

हम उनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। जिन लोगों ने ऐसी घटिया हरकत की है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसी घटिया हरकतों के कारण मोदी सरकार का दारोमदार इस तरह साफ होगा जिस प्रकार रावण तथा दुर्योधन का अंत हुआ । उसी प्रकार जल्द ही मोदी सरकार का अंत होना निश्चित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...