ठेकेदार का कारनामा:एक तो तंग रास्ता एक तरफ गहरी खाई,बीच रास्ते मे ही डाल दी पाइप लाइन

--Advertisement--

Image

अनिल संबियाल- सिहुन्ता

हि.प्र. जिला चम्बा के उपमण्डल सिहुन्ता के अनुभाग थुलेल में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर कई सवालिया निशान लग रहे हैं। बताते चलें कि वोह विहोरा बलाणा पेय जल स्कीम जो गत माह भारी वारिश के कारण टूट गई थी।साथ ही इस कार्य का टैंडर जल शक्ति विभाग के उपमण्डल सिहुन्ता के कार्यालय द्वारा बगैर कागजों के ही विशनदास नामक ठेकेदार को दे दिया गया है।

इस ठेकेदार ने विहोरा नामक गांव में नाले के पास बगैर खुदाई किए हुए रास्ते में जमीन से उपर ही पाईप डाल दी । जिससे कि लोगों को आने जाने में समस्या आ रही है। और अहम बात यह है कि यह दो पैर रास्ता बिल्कुल गहरी खाई के साथ-2 जाता है।

विहोरा गांव के लोगों ने बताया कि इस तंग रास्ते से रोजाना बच्चे ,बुजुर्ग,अपने गंतव्य को जाते है था पाईप लाइन को रास्ते पर डालने से कभी भी जानी नुकसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि काम कर रहे ठेकेदार विशनदान व सम्बन्धित कनिष्ठ अभियन्ता को काम करते समय भी तथा बाद में भी कई दफा इस समस्या बारे में अवगत करवा चुके है परन्तु आज तक विभाग के कान पर जूं नहीं रेंगी।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के उपमण्डल सिहुन्ता सहायक अभियन्ता, अनुभाग थुलेल के कनिष्ट अभियन्ता व ठेकेदार विशनदास की मिली भगत बताया जा रहा है।

उधर इस बारे जब सम्बन्धित कनिष्ठ अभियन्ता अशोक ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे ध्यान में है तथा शीघ्र ही समस्या का हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...