आप मे शामिल हुए शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा

--Advertisement--

Image

आप’ की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए विपक्षी दल: रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी (हि प्र), ‘आप’ के संपर्क में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता: रत्नेश गुप्ता

चम्बा- भूषण गुरुंग

आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामों से प्रभावित होकर हिमाचल प्रदेश में शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने अश्ववनी शर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और प्रदेश आब्जर्वर सचिन रॉय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहां की पार्टी प्रदेश मे एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रही है। विपक्षी दल इसी बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए है। पार्टी दूसरे दलों के कई बड़े नेताओं के संपर्क में है और आने वाले दिनों में भाजपा, कांग्रेस समेत क्षेत्रिय पार्टियों के कई बड़े नेता पार्टी से जुड़ेंगे। दूसरी पार्टियों के लोग जो मौजूदा व्यवस्था में घुटन महसूस कर रहे थे अब वो खुल कर साथ आने लगे है।

उन्होंने कहा की पार्टी में हर उस आदमी के लिए जगह है जो हिमाचल प्रदेश की जनता की भलाई चाहता है और उनके बारे में सोचता है। इस मौके पर बात करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के विकास कार्यो की चर्चा हिमाचल के गांवों तक में सुनाई देने लगी है। यही चर्चा ही प्रदेश में बदलाव लेकर आएगी।

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सलीम मुहमद

9805269777

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...