अंजुम पठानिया को कर्तव्य निष्ठा के लिए नौसेना स्टाफ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

अंजुम पठानिया को कर्तव्य निष्ठा के लिए नौसेना स्टाफ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गयाा ।नूरपुर हलके के गांव लदोड़ी के अंजुम पठानिया पुत्र भुवनेश्वर सिंह को कर्तव्य निष्ठा व बेहतर सेवाओं के लिए 15 अगस्त को नौसेना स्टाफ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

उन्हें प्रशस्ति पत्र व मैडल से चीफ ऑफ नेवल स्टाफ की ओर से कमांडोर अनीश एमजे नायर ने सम्मानित किया।अंजुम पठानिया को नौसेना स्टाफ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाने पर पूरे नूरपुर क्षेत्र व उनके गांव में खुशी का माहौल है और पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

इससे पहले वर्ष 2016 में 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर अंजुम पठानिया को चीफ ऑफ वेस्टन कमांड से भी बेहतर सेवाओं के लिए ब्लू कलर मैडल से सम्मानित किया जा चुका है।अंजुम पठानिया भारतीय नौसेना (भारतीय सशस्त्र बलों) में मैकेनिकल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

अंजुम पठानिया, सीएचएमई, जनवरी 2006 में बतौर आवर्तक भारतीय नौसेना पोत गोमती में 9 साल के लिए अपनी सेवाएं देने के उपरांत 6माह के लिए नौसेना की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में ट्रेनर के रूप में सेवाएं दी और उसके बाद मुंबई में भारतीय नौसेना जहाज रखरखाव प्राधिकरण में सेवाएं दी ।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय सैन्य वालों के लिए पहला वेब सर्च इंजन विकसित करने के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्योंकि प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट में दिन-प्रतिदिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा एनालिसिस होता है।

उन्होंने इस गौरवपूर्ण कार्य में नियुक्त करने के लिए कमांडोर मोहित गोयल, कैप्टन पवन ढींगरा, कमांडर साकार मिश्रा का विशेष धन्यवाद किया और भारतीय सशस्त्र बलों में इतिहास बनाने के लिए धन्यवाद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...