द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया । इस उपलक्ष पर महाविद्यालय कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने इस दिवस के महत्व के बारे में बताया कि दुनियाभर में 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को अपने फोटोग्राफी कौशल के माध्यम से अपनी भावनाओं और सामाजिक सोच को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिन बहुत उत्साह के साथ युवाओं के बीच मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि विश्व फोटोग्राफी दिवस का महत्व यह दिन फोटोग्राफी के क्षेत्र में लोगों में जागरूकता पैदा करना, विचारों को साझा करना और सबको प्रोत्साहित करना है। फोटोग्राफी के शौकिन लोग ज्यादा क्रिएटिव होते हैं, जो हमेशा ऐसे तस्वीरें हमारे सामने लाते हैं जिससे हमारे सामने समाज और प्रकृति की खुबसूरती आती है।

दुनिया की पहली सेल्फी 1839 के शुरूआती महीने में अमेरिकन फोटोग्राफर रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने एक सेल्फी ली थी। रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने अपने कैमरे को सेट किया और लेंस कैंप को हटाकर और फ्रेम में चलकर फोटो ली। जिसे अब सेल्फी कहा जाता है।

विश्व फोटोग्राफी दिवस की उत्पत्ति 1837 में फ्रेंचमैन लुई डागुएरे और जोसेफ नीसपोर निपए द्वारा विकसित की गई एक फोटोग्राफिक प्रक्रिया के अविष्कार से हुई है। उसके दो साल बाद 9 जनवरी को फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज ने डगरेरोटाइप को घोषणा की।

उसी साल 19 अगस्त को फ्रांसीसी सरकार ने पेटेंट खरीदा और अविष्कार को दुनिया के लिए स्वतंत्र होने की घोषणा की। वहीं महाविद्यालय के बीएड के छात्रों में रोहित शर्मा ,निखिल चौधरी आदि ने अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...