असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात पंकज कुमार को पीएमजी पदक से नवाजा गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

विकास खंड झंडूता की बलघाड़ पंचायत के गाँव ठप्पर के वीर जांबाज़ सी आर पी एफ की 137 बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात पंकज कुमार को 15 अगस्त के मौके पर पुलिस बहादुरी के सर्वश्रेष्ठ पदक पीएमजी से नवाजा गया।

अदम्य साहस का परिचय देते हुए असिस्टेंट कमांडेंट पंकज कुमार ने वर्ष 2020 में जम्मू के नगरोटा के टोल प्लाजा पर जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। टोल प्लाजा पर एक ट्रक रुका। ट्रक के भीतर हलचल महसूस की गई। जैसे ही सीआरपीएफ ने इसकी जांच करने की कोशिश की तो ट्रक के भीतर से गोलियां चलानी शुरू हो गई।

इस दौरान पंकज कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया और ट्रक से असला और बारूद भी बरामद किया गया। पंकज कुमार की पत्नी मनभावीनी इस समय डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री मैडल देश में पुलिस सेवा में बहादुरी का सर्वश्रेष्ठ पदक है।हालांकि डॉ पंकज कुमार की जाबांजी की दास्तां को करीब डेढ़ वर्ष हो गए हैं।

पंकज कुमार की पत्नी डॉ मनभावनी ने बताया कि उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी जान हथेली पर रखते हुए तीन खूंखार आतंकवादीयों को मौत के घाट उतार दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...