उपरोजगार कार्यालय, देहरा में 26 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

देहरा 19 अगस्त- शीतल शर्मा

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड धर्मशाला ने डेवलपमेंट मैनेजर के 5 पद व लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के 100 पद अधिसूचित किए हैं।

उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट मैनेजर के पद के लिए स्नातक या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 26 से 45 वर्ष के महिला व पुरुष जिन्हें 2 से 3 वर्ष का इंश्योरेंस एवं सेल्स मार्केटिंग का अनुभव हो आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार से 45 हजार रुपए प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के पद के लिए दसवीं पास शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 26 से 60 वर्ष के महिला व पुरुष जिन्हें कोई अनुभव न भी हो वे भी आवेदन कर सकते हैं। इंश्योरेंस एडवाइजर के पद कमीशन व इंसेंटिव के आधार पर भरे जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपियों, दो पासपोर्ट फोटोग्राफ व सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित उप रोजगार कार्यालय, देहरा जिला कांगड़ा में दिनाँक 26 अगस्त 2021 को प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इस साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9418111448 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...