परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में स्वच्छता अभियान चलाया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिमाचल सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021” के तहत “परम वीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार” राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर (कलोल) में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

संस्थान में “स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021” का शुभ-आरम्भ बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर के प्रधानाचार्य श्री दिनेश शर्मा जी के द्वारा किया गया। इस साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संसथान में कूड़ा-कचरा उन्मूलन श्रमदान कार्यक्रम व पर्यावरण स्वच्छता से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर को पूर्णतः प्लास्टिक कचरा मुक्त किया गया। कूड़ा-कचरा उन्मूलन श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के प्रागण में उगी हुई जंगली घास, जंगली झाड़ियों व अन्य अवांछित पेड़ – पौधों को संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उखाड़ा गया।

इस कार्यक्रम के तहत संस्थान के भवन में उपस्थित प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं व व्याख्यान कक्षों की साफ – सफाई की गयी व संस्थान के कर्मचारियों के सामूहिक श्रमदान से संस्थान भवन के प्रत्येक कोने से कूड़ा-कर्कट हटाया गया व संस्थान को कूड़ा -कर्कट मुक्त किया गया। संस्थान के भवन में स्थित पानी की टंकियों की साफ सफाई संस्थान के कर्मचारियों की देख – रेख में सफाई कर्मचारियों द्वारा की गयी।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के प्रागण में उपस्थित प्राकृतिक जल स्त्रोत (बाबड़ी ) की भी साफ सफाई की गयी तथा संस्थान के परिसर व परिसर के आसपास पानी की निकासी की नालियों से कूड़ा करकट हटाया गया व नालियों से पानी का बहाव सुनिश्चित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...