कोरोना की तीसरी लहर के प्रति गंभीर नही सरकार–किरण धान्टा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर के प्रति सरकार लापरवाह है। जिस तरह से कोरोना के मामले अब धीरे धीरे से बढ़ने लगे हैं उससे कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है लेकिन सरकार पूरी तरह से लापरवाह दिख रही है।

सरकार को उपचुनावों की चिंता तो है लेकिन जनता की कोई चिंता नही है ऐसा लगता है कि सरकार की प्रथमिकता मात्र आगामी समय में होने वाले उपचुनाव ही है जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार को विशेष इंतज़ाम करने की ज़रूरत है।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जनता सरकार की लापरवाही का खमियाजा भुगत चुकी ह लेकिन सरकार ने उससे भी कोई सबक नही सीखा। जिस तरह से पहली लहर में सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड दिया था उसी तरह अभी भी सरकार आंखें मूंद कर बैठी है ।

किरण धान्टा ने कहा है कि अब तक कोरोना से 3500 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और आने वाली संभावित तीसरी लहर को भी खासकर बच्चों के लिए खतरनाक बताया जा रहा है और अभी तो 18 साल से ऊपर के लोगों को ही वैक्सीनेशन नही लग पाई है ऐसे में सरकार को गम्भीरता दिखानी चहिये ।

वैक्सीनेशन अभियान भी बहुत धीमी गति से चल रहा है जो कि चिन्ताजनक है। अभी तक सरकार को पूरे इंतज़ाम कर लेने चाहिए थे लेकिन सरकार केवल उपचुनावों के प्रति गंभीर दिख रही है ओर जनता के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...