भारी बरसात के कारण शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए जान-माल बारे मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां 

सेवा में,

श्री जयराम ठाकुर जी,

माननीय मुख्यमंत्री,

हिमाचल सरकार।

विषयः- भारी बरसात के कारण शहपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए जान-माल बारे।

श्री मान जी,

विनम्र प्रार्थना है कि 12 जुलाई 2021 को भारी बर्षा के कारण शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ क्षेत्र घेरा, रावा, खडी, वेही व करेटी आदि गांवो का सम्पर्क सड़क मार्ग से टूट गया है व वहां पर आने जाने का कोई साधन नही है। मरीजों को भी कन्धे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर तक पैदल चलना पड़ता है। आपसे विनम्र प्रार्थना है कि विभाग को दिषा निर्देष दें कि जो मार्ग वरनेट से घेरा तक निर्माणाधीन है उसे शीघ्र यातायात के लिए चलाया जाए।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र राजोल गांव में बरसात के कारण लोगों के घरों में मलवा घुस गया व भूमि भी काफी वह गई है, लोक निर्माण विभाग ने पोकलाईन मशीन आदि से कुछ काम लगाया था परन्तु वह भी बन्द का दिया, दोवारा से वरसात का पानी आने से फिर से काफी नुक्सान हुआ। मेरा आपसे विनम्र प्रार्थना है कि लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग को उचित दिषा निर्दष दें।

भारी बरसात के कारण शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र की कनेाल पंचायत में 10 अगस्त 2021 को भारी बरसात के कारण कुछ घर मलवे में वह गए। आपसे प्रार्थना है कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, रहने व खाने का उचित प्रबन्ध किया जाए।

भारी बरसात के कारण धारकंडी क्षेत्र की वोह की रूलेहड़ पंचायत में 10 जुलाई 2021 को काफी जान माल का नुक्सान हुआ था। जिससे की 10 लोगों की मृत्यु हो गई थी व घर भी वह गए थे।

अतः मैं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि आप उपरोक्त प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रूपये व घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए।

धन्यवाद सहित।

भवदीय,

केवल सिंह पठानिया

प्रदेष महासचिव

हि0 प्र0 कांग्रेस कमेटी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...