मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन 22 अगस्त तक

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार 

सरकाघाट 11 अगस्त- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता के शिकार युवाओं तथा बेसहारा, परित्यक्ता अथवा विधवा महिलाओं को एक वर्ष का पीजीडीसीए कोर्स और डीसीए कोर्स मुफ्त करवाएगा। इन कोर्सों के लिए पात्र उम्मीदवार 22 अगस्त तक संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट लेख राज वैद्य ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसके परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एक वर्षीय पीजीडीसीए कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक और डीसीए कोर्स के लिए बारहवीं पास रखी गई है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थी की प्रति माह 1200 रुपये फीस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ही अदा करेगा। इसके अलावा उसे प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

लेख राज वैद्य ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तहसीलदार द्वारा जारी माता-पिता की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र की प्रतियां संलग्न करके इन्हें तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 22 अगस्त तक जमा करवा दें।

अधिक जानकारी के लिए तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट कार्यालय में व्यक्तिगत पंहुच कर या दूरभाष नंबर 01905-231300 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...