विधायक नैहरिया ने किया ऐलान, खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के जवाब में निकलेगी तिरंगा यात्रा

--Advertisement--

Image

खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के जवाब में निकलेगी तिरंगा यात्रा,15 अगस्त को धर्मशाला के गांधी वाटिका से शहीद स्मारक तक निकलेगी यात्रा, विधायक नैहरिया ने किया ऐलान, तिरंगे का होगा सम्मान
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं और मीडिया कर्मियों को खालिस्तान समर्थकों से आ रहे धमकी भरे कॉल का जवाब धर्मशाला में तिरंगा यात्रा से दिया जाएगा। विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने 15 अगस्त को धर्मशाला में तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। इसमें पूरे विधान सभा क्षेत्र से लोग भाग लेंगे। गांधी वाटिका कोतवाली बाजार से सुबह 09:00 बजे यात्रा शुरू होगी, जो शाहिद स्मार्क में समाप्त होगी।
विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि देश और तिरंगे के सम्मान में वह हमेशा खड़े हैं। किसी भी प्रकार की धमकी भरे कॉल से हिमाचल नहीं डरेगा। बल्कि इन कॉल करने वालों को तिंरगा यात्रा निकाल मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। यह तिंरगा यात्रा देश और तिरंगे के सम्मान में आयोजित की जा रही है।  उन्होंने धर्मशाला की जनता से यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।
मिस्ड कॉल कर करें यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण
तिरंगे के सम्मान में 15 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में मोबाइल नम्बर 9816037011 पर मिस्ड कॉल कर पंजीकरण करवाया जा सकता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...