कोरोना टीकाकरण अभियान में 15 अगस्त तक सभी पात्र लोगों को कवर करने का लक्ष्य

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मंडी ज़िला प्रशासन ने 15 अगस्त तक ज़िला की सारी पात्र आबादी को कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कवर करने के लिए  विशेष अभियान छेड़ा  है। इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 15 अगस्त तक सभी पात्र लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में कवर किया जाए। सारे पात्र लोगों को कोरोना रोधी टीके की कम से कम एक डोज़ अवश्य लगी हो।

जिला प्रशासन ने अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए उपमंडल स्तर पर विशेष समितियां गठित की हैं। इसे लेकर डीसी अरिंदम चौधरी ने आदेश जारी किए हैं। इनके मुताबिक संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में बनीं इन समितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ,जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम मंडी के लिए सहायक अभियंता और नगर परिषद व नगर पंचायतों में कार्यकारी अधिकारी अथवा सचिव और बीएमओ को रखा गया है।

यह समिति पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शत प्रतिशत कोरोना टीका करण के लक्ष्य को 15 अगस्त तक हासिल करने के लिए काम करेंगी।  समिति यह भी सुनिश्चित बनाएगी कि टीकाकरण केंद्रों पर लोगों के लिए सभी  मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उनके लिए पीने का पानी, बैठने की उपयुक्त व्यवस्था आदि तमाम ज़रूरी इंतजाम हों।

इसके अलावा उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थानों और शहरी निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों को लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने तथा वैक्सीनेशन केंद्रों पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान उपप्रधान व वार्ड सदस्यों तथा शहरी क्षेत्रों में पार्षदों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

इसके अलावा पंचायत सचिव, सहायक और ग्राम रोजगार सेवक भी लोगों को टीकाकरण केंद्रोँ पर लाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उपायुक्त ने सभी मंडी ज़िला  वासियों से अपील की कि जिन्होंने अभी तक कोरोना रोधी टीके की डोज़ नहीं लगवाई है वे अभियान में आगे आकर टीका अवश्य लगवाएं और अपने को सुरक्षित करने के साथ अन्यों को भी सुरक्षित बनाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...