
इंदोरा- शम्मी धीमान
स्वच्छ भारत मिशन आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष पर विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ती शेखुपुर पंचायत में चलाया गया सफाई अभियान|
इस मौके पर ग्राम पंचायत शेखुपुर के प्रधान सुधीर पठानिया, उपप्रधान राजेंद्र सिंह , पंचायत सचिव रणजीत सिंह व वार्ड मेंबर जगन नाथ शर्मा, अनिता कुमारी,पवन कुमार, कमलेश कुमारी , सोम राज , प्रकाश चंद , आशा रानी , अजिता देवी , सैना देवी उपस्थित रही।
इन सभी पंचायत पदाधिकारियों ने मिलकर पंचायत की साफ सफाई की , वही ग्राम पंचायत शेखुपुर के प्रधान व उपप्रधान ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आपने इलाके को साफ सुथरा बनाए रखने में पंचायत का सहयोग करे जगह जगह पर कूड़ा न फैलाए ताकि बीमारिया न फैले।
