मंडी:थाची आ रहे सीएम, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

--Advertisement--

Image

मंडी, 5 अगस्त, नरेश कुमार

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर मंडी जिले के अपने प्रवास के दौरान 7 अगस्त को थाची में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 6 अगस्त को सायं साढ़े 5 बजे नगवाईं पहुंचेंगे और वहां एनएचपीसी विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को मुख्यमंत्री पूर्वाहन् 11.45 बजे थाची में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की विज्ञान प्रयोगशाला भवन, लोक निर्माण विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियार के भवन तथा ग्राम पंचायत थाची, पंजाई, मणी तथा सोमगार्ड के विभिन्न गांव के लिए निर्मित उठाऊ पेयजल योजना डडवास का उद्घाटन करेंगे ।

मुख्यमंत्री उप-स्वास्थ्य केंद्र मुराह तथा देवधार, बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत सिंचाई आधारभूत संरचना क्लस्टर देवधार, सराज,थाटा,माणी, थलीचा, बेखली, बसुंघी, सारली दोभा तथा राजकीय रेशम कीट पालन केंद्र मुराह का शिलान्यास करेंगे ।

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर इस अवसर पर थाची में जनसभा को भी संबोधित करेंगे । वे थाची से अपराहन् 3.30 बजे जोगिंदरनगर के लिए रवाना होंगे। 7 अगस्त को मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह जोगिंदरनगर में होगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...