
लंज- निजी संवाददाता
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में आज एसएमसी कमेटी का गठन स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश महाजन की अध्यक्षता में किया गया| जिसमें सवसे पहले प्रधानाचार्य ने सभी अभिवावकों का मिटिंम में आने की लिए धन्यवाद किया व पुरानी कमेटी को वर्खास्त किया गया|
इसके वाद सभी अभिभावकों ने सर्वसहमती से मेहर सिंह ठाकुर को नई एसएमसी कमेटी का मुखिया चुना इस मौके पर एसएमसी कमेटी की 16 सदस्यों की टीम का गठन भी किया गया|
इस मौके पर पूर्व एसएमसी प्रधान विनोद शर्मा,जसवीर सिंह,सुरेश कुमार, मनीश भारती, विक्रम, श्याम लाल, सुरेंद्र कुमार, इंद्रजीत,कविता व सुनीता देवी आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे|
