हादसा: गहरी खाई में गिरी कार , एक की मोके पर मौत

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

जिला किन्नौर के ओल्ड हिंदुस्तान तिब्बत सड़क मार्ग में मीरु के समीप वीरवार सुबह एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन HP-25 A 3578 सड़क मार्ग से लगभग दो ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा है जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी प्रभारी किरण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से शव को गहरी खाई से निकाला गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 6ः30 बजे के आसपास हुई है। दुर्घटना में मृतक की पहचान राज भगत पुत्र केदार सुख उम्र 40 वर्ष निवासी रोघी जोकि होमगार्ड का जवान भी बताया जा रहा है।

मृतक आल्टो में मीरू से चोलिंग की तरफ आ रहा था कि मीरू के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...